छोटी मछलियां पकड़ने वाले ऊदबिलाव ने किया बड़ा शिकार
कोटा | ऊदबिलाव अक्सर छोटी-छोटी मछलियों का ही शिकार करता है, लेकिन इस ऊदबिलाव के मुंह में बड़ी मछली आ गई। मछली ने छूटने का पूरा प्रयास किया, लेकिन ऊदबिलाव ने उसे छोड़ा नहीं और चट्टान पर पटककर अपनी भूख शांत कर ली। भास्कर के पाठकों के लिए ये फोटो राणाप्रताप सागर से क्लिक किया है फोटोजर्नलिस्ट एएच जैदी ने।