पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कोटा सहित तीनों मंडलों के रेलकर्मी जून के अंतिम सप्ताह में जाएंगे सिंगापुर व मलेशिया

कोटा सहित तीनों मंडलों के रेलकर्मी जून के अंतिम सप्ताह में जाएंगे सिंगापुर व मलेशिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि समिति की बैठक मुख्य कार्मिक अधिकारी गोपाल लाल मीणा की अध्यक्षता में जबलपुर में हुई। बैठक में रेलकर्मचारी व उनके परिवारजनों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

केन्द्रीय कर्मचारी हित निधि समिति के सदस्य व यूनियन के सहायक महामंत्री एसके भार्गव ने बताया कि रेलकर्मचारियों के विदेश भ्रमण के लिए सिंगापुर, मलेशिया जून के अंतिम सप्ताह में स्टाफ कैंप आयोजित किया जाएगा। इस कैंप में कोटा, भोपाल व जबलपुर मंडल से 10-10 रेलकर्मचारी, कारखाना व मुख्यालय से 3-3 कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 10 महिला रेलकर्मचारियों के लिए आरक्षित रहेंगे। जिसमें प्रत्येक मंडल से 2-2 महिला रेलकर्मचारी व कारखाना से 1 व मुख्यालय 2 महिला रेलकर्मचारियों का चयन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...