कोटा यूनिवर्सिटी में बदले गए एचओडी
कोटा|कोटा यूनिवर्सिटी ने तीन साल में हैडशिप रोटेट करने की प्रक्रिया के तहत मंगलवार को विभिन्न डिपार्टमेंट के हैड बदल दिए हैं। बहाल हुए डॉ. प्रवीण गोयल को डिप्टी रजिस्ट्रार पीजी स्टडीज बनाया गया है। इसके साथ यूनिवर्सिटी में चल रही विभिन्न शोधपीठों के को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी भी डाॅ. गोयल को ही सौंपी गई है। फिजिक्स विभाग का एचओडी डॉ. घनश्याम शर्मा, केमिस्ट्री में डॉ. भवानी सिंह को विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कंप्यूटर साइंस में डाॅ. ओपी ऋषि को दी गई है। सोशल साइंसेज का प्रभारी डॉ. विक्रांत शर्मा को बनाया गया है। कार्यकाल एक साल बढ़ाया:कोटा यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. संदीप सिंह चौहान के कार्यकाल को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन के पास मंगलवार शाम को आदेश आ गए।
दूसरी ओर, मंगलवार कार्यावधि तक यूनिवर्सिटी के लिए पास आदेश नहीं आने के कारण असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। शाम पांच बजे तक डॉ. चौहान का कार्यकाल पूरा हो चुका था। शाम को आदेश के आने के बाद स्थिति स्पष्ट हा़े गई।