पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दुष्कर्म के विरोध में लालटेन लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

दुष्कर्म के विरोध में लालटेन लेकर सड़क पर उतरी कांग्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| उन्नाव और कठुवा में मासूम बच्चियों के हुई ज्यादती व हत्या के विरोध में शहर और देहात महिला कांग्रेस ने काली पट्टी बांधकर दिन में लालटेन जलाकर सरकार को जगाने के लिए रैली निकाली। इस रैली का नेतृत्व प्रदेश महासचिव और कोटा प्रभारी आशा कंवर ने किया। प्रभारी आशा कंवर ने कहा कि मोदी, योगी सरकार देश कि जनता को जवाब दे। शहर अध्यक्ष मंजू मेहरा ने कहा कि आरोपियों को फांसी कि सजा देनी चाहिए। देहात अध्यक्ष गायत्री सिसौदिया ने कहा कि देश के कोने कोने में महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं। इस अवसर पर रुखसाना, शाइना शेख, मोबीना खान, शकीला, नूर शहजादी, माया जैन, रजनीबाला जंगम, अंजू, मुन्नी देवी, सुमन, पूनम, चाइना, ललिता देवी, बादाम बाई, नंदनी, पुष्पा मौजूद रहीं।

दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में निकाला कैंडल मार्च

देश में घट रही बालिकाओं की हत्या और सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने केशवपुरा में कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान पुष्पा खींची, सीमा तबस्सुम, संतोष मीणा, अलका सिंह, गीता और कस्तूरी देवी, विजय राघव, रविंद्र सिंह और उमाशंकर आदि मौजूद रहे। वहीं, शिवपुरा में यूथ ब्रिगेड व मुस्लिम समाज द्वारा भी कैंडल मार्च निकाला गया।

इन संगठनों ने भी रैली निकालकर जताया विरोध

वहीं, लाॅयंस क्लब कोटा नॉर्थ के प्रोजेक्ट चेयरमैन वरूण रस्सेवट ने बताया कि लायंस क्लब कोटा नाॅर्थ, चाइल्ड लाइन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा के संयुक्त तत्वाधान में बाल लैंगिक हिंसा के खिलाफ किशोर सागर की पाल पर कैंडल मार्च निकाला गया। यहां हस्ताक्षर अभियान में सुमन शृंगी, यज्ञदत्त हाड़ा, दिनेश शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, अमरलाल, भुवनेश शर्मा आदि शामिल रहे।

सुभाष नगर स्थित मदरसा अनवारूल कुरान की तरफ से कैंडल मार्च निकाला गया। नायब सदर मोहम्मद अकरम ने बताया कि इस दौरान ललित चित्तौड़ा, मोहम्मद अशफाक, शाहिद अली, नूर माेहम्मद आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नेशनल वुमन फ्रंट राजस्थान द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी।

इधर,दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कल्पना चावला सर्किल से लोगों ने कैंडल मार्च निकला। इस दौरान सामाजिक न्याय व अधिकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष क्रांति तिवारी, लोकेंद्र सिंह चौहान, सिद्धार्थ तिवारी, अजय खजोतिया आदि मौजूद रहे। वहीं, राजीव गांधी नगर पार्क से लोकेश सिंह नकवाल के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया।

खबरें और भी हैं...