राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष कल कोटा में
कोटा|राज्य सफाई कर्मचारी आयोग अध्यक्ष गोपाल पचेरवाल 19 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे कोटा आएंगे। कलेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि आयोग अध्यक्ष 19 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे तक जिले की नगरीय निकायों के सफाई कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से सफाई कर्मचारी समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे नगर निगम मुख्यालय में आयोग से योजनाओं पर चर्चा होगी।