पश्चिम मध्य रेलवे को मिली दो शील्ड
कोटा। रेल सप्ताह राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह भोपाल में पश्चिम मध्य रेलवे को रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हैल्थ केयर शील्ड व सुरक्षा शील्ड प्रदान की गई। सुरक्षा शील्ड आरपीएफ के सीएससी आरके.मलिक व पश्चिम मध्य रेलवे के जीएम गिरीश पिल्लई ने ली। समारोह में कोटा के वरिष्ठ मंडल इंजीनियर कोऑर्डिनेशन मनीष गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। गुप्ता ने कोटा रेल मंडल में कई नए इनोवेशन किए हैं। जिसमें जीपीएस सिस्टम लागू किया। एलईडी बैनर फ्लैग सिस्टम , एलईडी रोड सिगनल, सेफ्टी अलर्ट बजर, ट्रैक रिकॉर्डिंग सिस्टम विकसित किए हैं। उन्हें रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सम्मानित किया है।