विधायक नागर ने सीएम को लिखा पत्र
कोटा| सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने सीएम वसुंधरा राजे को पत्र लिखा है, जिसमें कहा है कि गेहूं की खरीद में जो किसान मूल खातेदार से बटाई पर जमीन लेकर फसल खेती करते हैं, उनकी एफसीआई द्वारा जारी खरीद केंद्रों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में मूल खातेदार की जमाबंदी गिरदावरी तथा बटाईदार के भामाशाह कार्य पर उसी के खाते का नंबर लेकर मूल खातेदार व बटाईदार के बीच आपसी करार के आधार पर खरीद की जाए। नागर ने पत्र में लिखा कि वर्तमान में पटवारियों की राज्य में कमी को देखते हुए केवल नोटरी के आधार पर आपसी करार को ही मान्य किया जाए।