पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ट्रैफिक पुलिस को मिली नई हाइड्रोलिक क्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाइड्रोलिक क्रेन को हरी झंडी दिखाते एसपी।

कोटा| शहर में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को उठाने के लिए ट्रैफिक पुलिस को नई हाइड्रोलिक क्रेन मिली है। करीब 18 लाख रुपए की लागत की इस नई क्रेन को सोमवार को एसपी अंशुमन भौमिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी ने कहा कि शहर में नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने से कई इलाकों में यातायात बाधित होता है। नई क्रेन से वाहनों को आसानी से उठाया जा सकेगा और यातायात सुचारु रहेगा। इस मौके पर एएसपी (सिटी) समीर कुमार, आरआई विजयशंकर शर्मा, अपराध सहायक रणवीर बेनीवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...