पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ सीड्स निगम आज से जमा करेगा गेहूं बीज

फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ सीड्स निगम आज से जमा करेगा गेहूं बीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणित संस्था द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन के साथ स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लि . बुधवार से गेहूं बीज जमा करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक रामपाल खटीक ने बताया कि गेहूं बीज जमा कराने के लिए वर्क ऑर्डर दे दिए हैं।

बीज उत्पादक किसानों से आने वाला गेहूं बीज निगम 31 मई तक जमा करेगा। संयंत्र प्रबंधक ओपी चौधरी ने बताया कि इस बार निगम को 1 लाख क्विंटल गेहूं बीज उत्पादित करने का लक्ष्य मिला था। इसके लिए करीब 700 किसानों को रबी सीजन में 2400 हेक्टेयर में 2500 क्विंटल गेहूं बीज, सीड्स उत्पादन के लिए उपलब्ध करवाया था। ऐसे में निगम के पास किसानों से 90 हजार क्विंटल गेहूं बीज वापस आने की संभावना है। किसानों से बीज लेने के साथ उन्हें संभावित तारीख 1 मई से टोकन जारी कर दिए थे। बुधवार को किसानों को आमंत्रित करते हुए जिसकी पहले तारीख होगी, और उसके गेहूं बीज का फिजिकल वेरिफिकेशन हो चुका है, उसका बीज निगम गोदाम में जमा करेगा। साथ जिन किसानों का अभी तक फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं हो पाया, उसके लिए फील्ड में राजस्थान राज्य बीज एवं जैविक उत्पाद प्रमाणित संस्था व राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन की तीन टीमें जुटी हुई हैं।

चौधरी ने बताया कि गेहूं बीज जमा के दौरान किसानों को 80 फीसदी राशि का भुगतान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...