पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कलशयात्रा निकालकर मनाई गई सेन महाराज की जयंती

कलशयात्रा निकालकर मनाई गई सेन महाराज की जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| सेन समाज ने शुक्रवार को सेन महाराज की जयंती मनाई। इस दौरान समाज की ओर से कलश यात्रा निकाली गई और महाप्रसादी का आयोजन हुआ। श्री सेन जयंती महोत्सव आयोजन समिति कोटा संभाग की ओर से आयोजित किए गए कार्यक्रम में हाड़ौती भर से आए समाजबंधुओं ने भाग लिया।

आयोजन समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण सेन ने बताया कि केशवपुरा रामजानकी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो वीर सावरकर नगर स्थित श्री सेन समाज छात्रावास पहुंची। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ सांसद ओम बिरला ने किया। इस मौके पर महापौर महेश विजय भी मौजूद रहे। रास्ते में शोभायात्रा का स्वागत किया गया। यात्रा में सेन महाराज की झांकी के साथ 7 से 8 संदेशपरक झांकियां भी शामिल रही। शोभायात्रा के बाद धर्मसभा हुई। जिसमें महामंडलेश्वर हेमानंद सरस्वती ने सेन महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर आयोजन समिति के संयोजक बृजमोहन सेन, पुरुषोत्तम सेन, अध्यक्ष सत्यनारायण सेन, महामंत्री जगदीश प्रसाद सेन, एसएन आसोपा, महावीर प्रसाद सेन, मोहनलाल बोरीना, भैरूलाल आसोपा, बालमुकंद सेन, जगदीश प्रसाद सेन, मंजू निर्वाण, श्रद्धा गहलोत, मीनाक्षी सेन, प्रिया कुमारी आदि मौजूद रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन आज: सेन युवा शक्ति समिति कोटा संभाग की ओर से शनिवार को सेन जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में 25 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन कैथून रोड धाकड़खेड़ी में होगा। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष महेश गोरस के अनुसार सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित होगा। सुबह 10 से 12 बजे तक धर्मसभा होगी।

शोभायात्रा में झूमते समाजबंधु।

खबरें और भी हैं...