बैसाखी आज, अगमगढ़ गुरुद्वारे में सजा दीवान
अगमगढ़ गुरुद्वारे में दीवान सजाया गया।
सिटी रिपोर्टर | कोटा
सिख समाज शनिवार को बैसाखी (खालसा साजना दिवस) पर्व मनाएगा। इस मौके पर बूंदी रोड स्थित अगमगढ़ गुरुद्वारे में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। शुक्रवार को बैसाखी पर्व की पूर्व संध्या पर बड़गांव स्थित अगमगढ़ गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।
यहां जत्थेदार बाबा लक्खा सिंह के सानिध्य में शुक्रवार शाम 7 बजे दीवान सजाया गया। देर रात तक शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें सिख समाज के समाजबंधु मौजूद रहे। सेवादार सुखविंदर सिंह के अनुसार रागी दरबार साहेब अमृतसर वाले सतनाम सिंह ने कथा का वाचन किया। उसके बाद फतेहगढ़ साहेब से साहेब हरपाल सिंह ढाढी जत्था, ज्ञानी निर्मल सिंह ने संगत को निहाल किया। अगमगढ़ गुरुद्वारे के प्रवक्ता तरुमीतसिंह बेदी ने बताया कि बैसाखी के मौके पर अगमगढ़ साहेब दरबार में दीवान हॉल में दीवान सजेगा। शनिवार सुबह 9 बजे श्री अखंड पाठ साहेब की समाप्ति होगी। जिसमें हजूरी रागी दरबार साहेब अमृतसर के भाई सतनाम सिंह कथा वाचक, फतेहगढ़ साहेब से सिंह साहेब भाई हरपाल सिंह ढाढी जत्था, ज्ञानी निर्मल सिंह संगत को निहाल करेंगे। इसके बाद गुरु का लंगर बरतेगा। दोपहर तीन बजे पंजाब की कबड्डी टीम का राजस्थान की टीम से मैच होगा। ब्लड डोनेशन कैंप व मेडिकल चेकअप शिविर लगेगा। रविवार को सुबह 10 बजे अमृत संचार किया जाएगा। बैसाखी के कार्यक्रम शहर के अन्य गुरुद्वारों में भी आयोजित होंगे। मुख्य पर्व सिख समाज बड़गांव गुरुद्वारे में मनाया जाएगा।
दीवान के समक्ष मत्था टेकते श्रद्धालु।
शबद कीर्तन करता रागी जत्था।

दया, धर्म व सच्चाई के मार्ग पर चलें: बाबा लक्खा सिंह
बैसाखी पर्व की सभी को बधाई देते अगमगढ़ गुरुद्वारे के बाबा लक्खा सिंह ने कहा कि 1699 में की बैसाखी के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की साजना की। तभी से यह पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन गुरु गोबिंद सिंह जी ने जात-पात, ऊंच-नीच, वहम भ्रम, खत्म करके एक संगत एवं पंगत का संदेश दिया। मानस की जात सबे एके पहचानबो का संदेश देते हुए अपना सारा परिवार कुर्बान कर दिया। उन्होंने कहा कि सारे एक परमात्मा की औलाद है। सभी को दया, धर्म एवं सच्चाई के मार्ग पर चलकर समाज को मजबूत एवं साफ सुथरा बनाना चाहिए।