कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आईजी को दिया ज्ञापन
कोटा | जलदाय विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बूंदी में कांग्रेस अध्यक्ष व उसके साथियों द्वारा की गई तोड़फोड़ तथा अभद्रता के खिलाफ कोटा में आईजी, सांसद तथा संभागीय आयुक्त को ज्ञापन देकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
राजस्थान काउंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के संभागीय अध्यक्ष वीएस तोमर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सांसद ओम बिरला, आईजी विशाल बंसल तथा संभागीय आयुक्त से मिले। उन्होंने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में राजेश शुक्ला, बृजराजसिंह राजावत, पीके पाठक, पीसी जैन, मधुसूदन शर्मा आदि मौजूद थे।