पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • ओवरएज स्टूडेंट्स व ओपन स्कूल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोके

ओवरएज स्टूडेंट्स व ओपन स्कूल अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएसई ने मंगलवार को नीट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ओवरएज, ओपन स्कूलिंग अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड रोक दिए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को भी पात्रता को लेकर बहस जारी रही। अब 24 अप्रैल को सुनवाई होगी। एग्जाम 6 मई को होगा।

नीट के एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि इस साल भी ड्रेस कोड रहेगा। दो स्लॉट में एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री मिलेगी। पहला स्लॉट सुबह साढ़े 7 से साढ़े 8 बजे तक व दूसरा साढ़े 8 से साढ़े 9 बजे तक रहेगा। स्टूडेंट्स को सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ सिर्फ पासपोर्ट साइज की फोटो ही ले जानी होगी। यह फोटो अटेंडेंस शीट पर लगानी होगी। सेंटर में टॉयलेट्स का उपयोग 12:30 बजे से एक बजे तक ही कर पाएंगे। बुकलेट में से एक भी पेपर गायब मिलने पर कार्रवाई होगी।

प्रोविजनल अनुमति की उम्मीद

कोर्ट ने सीबीएसई, एमसीआई व एचआरडी को एडिशनल एफिडेविट मंगलवार तक प्रस्तुत करने के आदेश दिए। कोर्ट का मौखिक कथन था कि परीक्षा तिथि तक निर्णय संभव नहीं हुआ तो छात्रों को प्रोविजनल रूप से शामिल होने की अनुमति दी जा सकती है।

खबरें और भी हैं...