सर्विस रिवॉल्वर गुम होने के मामले में सब इंस्पेक्टर निलंबित
कोटा | हरियाणा में एक मुल्जिम को पेशी पर ले जाते वक्त सर्विस रिवॉल्वर गुम होने के मामले में लापरवाही मानते हुए एसपी ने कोटा शहर पुलिस लाइन के सब इंस्पेक्टर रुग्गाराम को सस्पेंड कर दिया। इस मामले में एसआई ने सवाईमाधोपुर जीआरपी को शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक रिवॉल्वर का कोई सुराग नहीं लग सका है।
एसआई रुग्गाराम 3 अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कोटा से सिरसा (हरियाणा) मुल्जिम को लेकर ट्रेन से 8 अप्रैल को रवाना हुए। सवाईमाधोपुर में एसआई रुग्गाराम ट्रेन से उतरे और चढ़ते समय उनकी रिवॉल्वर गायब हो गई। एसआई ने इस मामले में जीआरपी सवाईमाधोपुर को शिकायत दी थी।