पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • निजी स्कूलों की जांच जारी, 20 को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

निजी स्कूलों की जांच जारी, 20 को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्राइवेट स्कूलाें में किताबों, कॉपियों, यूनिफॉर्म की कमीशनखोरी के मामले को लेकर मंगलवार को भी शिक्षाधिकारियों की टीमों ने स्कूलों का निरीक्षण किया। इसमें कलेक्टर रोहित गुप्ता के निर्देशन में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त द्वारा दिए निर्देशों के बाद पांच दलों की टीम निरीक्षण कर रही हैं। कार्यवाहक डीईओ माध्यमिक राजेश चंदेल ने बताया कि अब तक 61 स्कूलों का नियमानुसार निरीक्षण किया गया है। इनकी रिपोर्ट 20 अप्रैल को अतिरिक्त संभागीय आयुक्त को भिजवा दी जाएगी।

वहीं, दूसरी ओर प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन के महामंत्री संजय शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पिछले वर्षों में अंग्रेजी मीडियम की पुस्तकें उपलब्ध नहीं करवाई जाती हैं। ऐसे में स्कूल संचालकों के पास बच्चों को पढ़ाने के लिए विकल्प नहीं है। इस समस्या को लेकर शिक्षा राज्यमंत्री को भी कई बार ज्ञापन भिजवाए जा चुके हैं। इसका स्थाई समाधान नए सेशन से पहले होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...