पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक पॉजिटिव मिली

स्वाइन फ्लू से महिला की मौत, एक पॉजिटिव मिली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | स्वाइन फ्लू से सोमवार को एक और मौत हो गई। बूंदी की रहने वाली महिला ने कोटा के तलवंडी स्थित निजी हॉस्पिटल में दम तोड़ा। चिकित्सा विभाग के अनुसार, बूंदी की रहने वाली लीला सुमन (28) की तबीयत बिगड़ने पर कोटा में भर्ती कराया गया था। जांच में उसे स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मरीज ने सोमवार दोपहर बाद करीब 2 बजे दम तोड़ दिया। वहीं, कोटा के प्रेमनगर फर्स्ट की रहने वाली महिला शानू जैन (25) को जयपुर के निजी हॉस्पिटल में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उसकी जांच भी निजी लैब से हुई है।

खबरें और भी हैं...