घूस मांगने के मामले में हैड कांस्टेबल को नहीं मिली जमानत
कोटा | घूस मांगने के मामले में अदालत ने मंगलवार को आरोपी जवाहर नगर थाने के तत्कालीन हैड कांस्टेबल दीपक कुमार की जमानत अर्जी खारिज कर दी। फरियादी ज्योति नायक ने पिछले साल 13 फरवरी को कोटा एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि एएसआई सुगम और हैड कांस्टेबल दीपक आए दिन थाने पर बुलाकर परेशान करते हैं। उसके भाई अमर को थाने बुलाया और 10 हजार की मांग की, नहीं देने पर चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। इस पर एसीबी ने सत्यापन की कार्रवाई की तो दीपक को भनक लग गई और वह फरार हो गया। एसीबी की टीम ने उसे नोटिस देकर उसके लिए बुलाया और बाद में उसे गिरफ्तार किया था।