विशुद्धमति माता का मंगल प्रवेश 22 को, निकलेगी शोभायात्रा
आर्यिका विशुद्धमति माता विहार करती हुई केशवरायपाटन पहुंची और उनके सानिध्य में वहां में धार्मिक विधान व अनुष्ठान होगा। 20 अप्रैल को केपाटन से उनका विहार होगा। 22 अप्रैल को कोटा में स्टेशन से नयापुरा स्टेडियम तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो स्टेशन जैन मंदिर से मेन रोड होते हुए कलेक्ट्रेट, नयापुरा स्टेडियम तक शोभायात्रा निकलेगी। इसमें बैंडबाजे के अलावा, बग्घी, घोड़े, हाथी आदि तथा जैन समाजबंधु भाग लेंगे। जैन समाज के अलावा कोटा की कई संस्थाओं के अध्यक्ष मंत्री व सदस्य शामिल होंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के विनोद टोहड़ी व जेके जैन द्वारा दी गई।
विधायक प्रहलाद गुंजल ने श्रीफल भेंटकर कोटा आने का दिया न्यौता
विशुद्धमति माता से भेंट करते विधायक प्रहलाद गुंजल।
विधायक के नेतृत्व में होगा स्वागत: विधायक प्रहलाद गुंजल ने केशवरायपाटन में आर्यिका विशुद्धमति माता को श्रीफल भेंट किया। गुंजल ने उन्हें कोटा पधारने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विधायक गुंजल के साथ नरेश जैन वैध, अरविंद जैन, महावीर जैन दलवासा, नीतेश जैन, राजेंद्र गोधा सहित केपाटन नगर पालिका के पार्षद आशीष बिरला, राम सिंह गुर्जर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पार्षद इन्द्र कुमार जैन ने बताया कि 20 अप्रैल को सुबह 6:30 बजे से माताजी के कोटा में मंगल प्रवेश के अवसर पर विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में महिला-पुरुष कार्यकर्ता स्वागत करेंगे एवं भदाना से स्टेशन स्थित जैन मंदिर तक उनके जुलूस में साथ रहेंगे।