पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सेवन वंडर्स थीम पर मॉडल्स ने किया कैटवॉक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| वर्ल्ड हैरिटेज डे पर हाड़ौती उत्सव आयोजन समिति एवं कुतुर इंस्टीट्यूट की ओर से मंगलवार को सेवन वंडर्स पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले राउंड में हाड़ौती के सेवन वंडर्स के परिधानों की थीम शहरवासियों को देखने को मिली। यहां कोलेजियम में कैटवॉक के नजारे देखने को मिले। वहीं दूसरी थीम में कोट, ड्रेस और राजस्थानी परिवेश रहा। इसके अलावा तीसरी थीम पर मॉर्डन परिधानों की रही। इंवेंट डायरेक्टर पूजा राजवंशी ने बताया कि मॉर्डन थीम में अंब्रेला खास रहा। इसके अलावा अदिति त्रिवेदी व दीपिका ने सिंगिंगकी प्रस्तुतियां दी। हाड़ौती उत्सव आयोजन समिति के महामंत्री पंकज मेहता ने बताया कि कार्यक्रम में यूआईटी चेयरमैन आरके मेहता, पीयूष जैन, निखिलेश सेठी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...