‘स्वयं को सुधारें, दूसरों को न देखें’
कोटा| दिगंबर जैन मंदिर समिति विज्ञान नगर में धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य शशांक सागर महाराज कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जानता है कि जीवन का अंत निश्चित है, फिर भी वह अपने जीवन में इच्छाओं का अंत नहीं करता है। यही कारण है कि धर्म पथ से विमुख होकर दुखी जीवन जीने को मजबूर है। मंदिर समिति के अध्यक्ष राजमल पाटौदी ने बताया कि बुधवार को आचार्य शशांक सागर महाराज के सानिध्य में भगवान आदिनाथ का पारणा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य के विशेष प्रवचन सुबह 8:40 मिनट पर होंगे।