90 प्रतिमाओं का अभिषेक आज
कोटा| मुनि सुव्रतनाथ दिगंबर जैन मंदिर त्रिकाल चौबीसी, आरकेपुरम में विभंजन सागर के सानिध्य में बुधवार को भगवान की 90 प्रतिमाओं का अभिषेक व शांतिधारा होगी।
मंदिर समिति के प्रवक्ता पारस जैन पार्श्वमणि ने बताया कि मूलनायक भगवान मुनिसुव्रतनाथ, भगवान पारसनाथ, मुख्य वेदी में विराजमान भगवान का प्रथम अभिषेक वं शांतिधारा की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष ललित जैन हरसौरा ने बताया कि इस अवसर पर लघु नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। उसके बाद विभंजन सागर महाराज की सामूहिक आहारचर्या होगी।