मोबाइल मेडिकल यूनिट ने लगाया कैंप
कोटा| राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत मंगलवार को यूपीएचसी गोविंद नगर की ओर से प्रेमनगर प्रथम की पुरानी सब्जीमंडी में राष्ट्रीय मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू) का कैंप लगाया गया। इसमें 101 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया गया। साथ ही दवा फ्री बांटी गई। शिविर में डॉ. शैलेष स्वामी समेत पैरा मेडिकल स्टाफ सूरज सुमन व अनिल धाकड़ ने सेवाएं दी।