नृत्य में प्रकृति का महत्व समझाया
कोटा| स्पिक मैके की विरासत शृंखला के तहत मंगलवार को मीनाक्षी श्री निवासन ने भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुतियां दी। सुबह केंद्रीय स्कूल-2 और प्रगति पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम की शुरुआत कबीर की रचना से की। उन्होंने इसमें प्रकृति को नृत्य की भाव-भंगिमाओं में संजोया। वहीं, दूसरी प्रस्तुति में उन्होंने दो कवियों के भावों को नृत्य में वर्णन किया।