मूक-बधिर विद्यालय में बच्चों को कराया भोजन
कोटा| महावीर इंटरनेशनल “सखी” वीरा केंद्र की ओर से मूक-बधिर बाल विद्यालय झालावाड़ रोड में करीब 125 बच्चों को भोजन करवाया गया। साथ ही स्कूल प्रांगण में पक्षियों के लिए परिंडे बांधे गए। चेयरपर्सन पूर्णिमा जैन ने बताया कि कार्यक्रम जोन चेयरमैन राजेन्द्र जैन ताथेडिया जयपुर जोन के सानिध्य में रखा गया। इस दौरान सचिव अनिता बरमुंडा, उपाध्यक्ष शरणलता मेहता, संध्या, प्रीति, रेखा व मीनाक्षी जैन आदि मौजूद रहे।