दसलाना में स्वच्छता अभियान आज
कोटा| प्रधानमंत्री के आह्वान पर 14 अप्रैल से 5 मई तक जिला स्तर पर चलाए जाने वाले ग्राम स्वराज अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। कोटा में इस अभियान की शुरुआत बुधवार को सांसद ओम बिरला दसलाना गांव में स्वच्छता अभियान से करेंगे। इस विशेष अभियान के तहत देशभर में ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सरकारी योजनाओं से ग्रामवासियों को लाभान्वित करने के लिए विशेष शिविर लगाएगी। दसलाना में स्वच्छता अभियान में सांसद के साथ लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत, महापौर महेश विजय, यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, उपमहापौर सुनीता व्यास, थोक फल सब्जीमंडी के अध्यक्ष ओम मालव, नगर निगम के पार्षद व ग्रामवासी शामिल होंगे।