पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • क्लियरेंस नहीं होने पर आपत्ति, 2 दिन में दिल्ली की विमान सेवा बंद

क्लियरेंस नहीं होने पर आपत्ति, 2 दिन में दिल्ली की विमान सेवा बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीम एयरलाइंस के जीएम भगवत प्रसाद ने कहा कि पिछले साल अगस्त से कोटा-जयपुर की फ्लाइट संचालित है। एयरपोर्ट प्रबंधन को अब क्लीयरेंस की याद आई है। यदि ऐसा ही था तो पहले हमें कोटा में लैंड क्यों करने दिया? अब बेवजह ऑपरेशन को प्रभावित किया जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली की फ्लाइट में यात्री बैठ चुके थे, तब हमें कहा गया कि आप कोटा में लैंड नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आपके पास क्लीयरेंस नहीं है। हमें पैसेंजर को पैसा लौटाकर भेजना पड़ा। अब िक्लयरेंस मिलेगी, तभी सेवा शुरू कर पाएंगे।

कोटावासियों को फिर निराशा : तीन दशक बाद 11 अप्रैल से दिल्ली के लिए भी फ्लाइट शुरू की गई थी। जयपुर व दिल्ली से एयर कनेक्ट होने के बाद कोटावासी दूसरे बड़े शहरों से एयर कनेक्ट होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन इससे पहले ही सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते : निर्वाण
एयरपोर्ट प्रभारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि यह सारा मामला एएआई मुख्यालय के स्तर का है। पहले इन्हें यहां से उड़ान की अनुमति भी मुख्यालय के आदेश से थी, अब रोका भी वहीं के आदेश से है। हमारे पास मुख्यालय से मेल आया कि इनके पास जरूरी िक्लयरेंस नहीं है, इसलिए इस तरह के ऑपरेशन को अनुमति नहीं दी जा सकती। मैं कंपनी के प्रतिनिधियों से रोजाना रिक्वेस्ट करता रहा कि आप जरूरी िक्लयरेंस दीजिए। कोटा एयरपोर्ट उस स्तर का नहीं है, जैसा जयपुर या अन्य जगह का है। पैसेंजर्स की सेफ्टी से हम लोग समझौता नहीं कर सकते।

खबरें और भी हैं...