पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पैरेलल पुल के पास निर्माण ढहाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पैरेलल पुल के पास बन रही अप्रोच सड़क के बीच में आ रहे निर्माण को शुक्रवार को यूआईटी की टीम ने ढहा दिया। इस बीच यहां कुछ लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि पुल व सड़क का काम डीपीआर के अनुसार नहीं हो रहा है।

तहसीलदार रामकल्याण यादवेंद्र ने बताया कि यहां पर एक मकान वाले को मकान के बदले मुआवजा दे दिया है। उसने मकान भी खाली कर दिया। उसे जेसीबी की सहायता से ढहाया गया है। ताकि रोड बनाने में आसानी हो। यहां कुछ लोगों ने डीपीआर के विपरीत काम होने की बात कही है, उनसे इसके लिए अधिकारियों से बात करने के लिए कहा गया है।

खबरें और भी हैं...