युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कोटा | कैथूनीपोल थाना क्षेत्र स्थित रेतवाली में शुक्रवार को एक युवक ने घर पर ही फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि रेत वाली निवासी योगेश शर्मा (30) ने शुक्रवार को घर पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जिस समय फांसी लगाई, उस समय परिजन घर से बाहर गए हुए थे। वे शाम को घर लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खोलने पर पुलिस को सूचना दी तब मामले का खुलासा हुआ। सुसाइड के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।