पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • लूट के लिए की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हत्यारा

लूट के लिए की हत्या, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हत्यारा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीमगंजमंडी थाना इलाके में गला घोंटकर मजदूर की हत्या करने वाला संदिग्ध सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुका है। फुटेज में वह मजदूर को रेलवे स्टेशन इलाके से दानमलजी का अहाता इलाके की तरफ ले जाता नजर आ रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, परिजनों और पुलिस का प्रारंभिक रूप से मानना है कि मजदूर की हत्या लूट के इरादे से की गई है। क्योंकि परिजनों को शव के कानों और गले में पहने गए सोने के आभूषण नजर नहीं आए।

दानमलजी का अहाता इलाके में रहने वाली मुन्नी बाई ने पांच दिन पहले एक युवक किराए से कमरा दिया था। मंगलवार को वह सुबह अपने साथ कन्हैया उर्फ कान्हा गुर्जर निवासी उनियारा, टोंक हाल नयापुरा को लेकर आया। गुरुवार को कान्हा शव कमरे में पड़ा मिला। उसका गला घोंटा गया था। हाथ-पैर रस्सियों से बंधे हुए थे।

मृतक कान्हा।

फुटेज में कमरे से आता-जाता नजर आ रहा बदमाश
पुलिस ने दानमलजी का अहाता इलाके और रेलवे स्टेशन क्षेत्र के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। एक व्यक्ति कान्हा को लेकर मकान तक ले जाते नजर आ रहा है। पुलिस उसे ही हत्यारा मान रही है। कैमरे में वह एक-दो बार उस मकान से बाहर कोई सामान अथवा खाने-पीने की वस्तु लेने गया था। कैमरे में वह कमरे से बाहर आता-जाता नजर आ रहा है। हुलिए के आधार पर बदमाश भी मजदूर जैसा लग रहा है। गला घोटने के बाद रस्सियों से बांधा या पहले रस्सियों से बाधा फिर गला घोंटा? गला घोंटने से पहले मजदूर को कोई जहरीला पदार्थ दिया गया पुलिस इसकी जांच कर रही है।

मजदूर के कान की मुर्की गायब, लूट का अंदेशा
कान्हा के भतीजे राजेन्द्र का कहना था कि उसके काका कान्हा कान में हमेशा सोने की मुर्की पहने रहते थे और गले में सोने की ताबीज रहता था। ये दोनों साढ़े तीन तोला के थे, लेकिन दोनों उनके शरीर पर नहीं हैं। वहीं, भाई लादूराम व परिजनों ने बताया कि उनके पास हमेशा 30 से 40 हजार रुपए रहते थे, क्योंकि वो पैसे बैंक में जमा नहीं करवाते थे। लेकिन, उनकी जेब में पैसे भी नहीं मिले। इन तथ्यों के आधार पर परिजनों का दावा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई।

खबरें और भी हैं...