कोटा | शिक्षा विभाग की ओर से 18 अप्रैल को होने वाले विषयों की परीक्षा अब 27 अप्रैल को होगी। परीक्षा सह संयोजक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि 18 अप्रैल को परशुराम जयंती पर अवकाश होने के कारण परीक्षा की तिथियों में बीकानेर शिक्षा निदेशालय के अनुसार परिवर्तन किया है।