कॉपियां जांचने नहीं पहुंच रहे शिक्षक, कटेगा वेतन
कोटा | माध्यमिक शिक्षा के साथ अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग में भी कॉपियां जांचने को लेकर शिक्षक गंभीर नहीं है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कक्षा पांचवीं की परीक्षा की कॉपियां जांचने के मामले को गंभीरता से लिया है। शैक्षिक प्रकोष्ठ अधिकारी देवलाल गोचर के सानिध्य में टीम द्वारा निरीक्षण किए 46 में से 12 सेंटर में कॉपियां जांचने के लिए बहुत कम शिक्षक पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कॉपियां जांचने के लिए नहीं आने वाले शिक्षकों का वेतन काटा जाएगा। जबकि 18 अप्रैल तक रिजल्ट घोषित किया जाना है।