पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आरपीएफ के दो इंस्पेक्टर को मिलेगा पुरस्कार

आरपीएफ के दो इंस्पेक्टर को मिलेगा पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | मुंबई-दिल्ली की राजधानी एक्सप्रेस में हुई चोरी के मामले का खुलासा करने पर कोटा डीआरएम यूसी जोशी ने आरपीएफ की अपराध शाखा के प्रताप सिंह व आरपीएफ शामगढ़ पोस्ट प्रभारी रमेश सिंह को तीन हजार रुपए के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 27 मार्च को दिल्ली निवासी अमृता सिंह का बैग चोरी हो गया था। अमृता सिंह ने दिल्ली जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बाद में मामला शामगढ़, रतलाम जीआरपी का होने के कारण जीआरपी को दिया गया था। जीआरपीएफ व आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

खबरें और भी हैं...