पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर का मेगा ट्रेड फेयर आज से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा| गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल परिसर में 14 से 22 अप्रैल तक चलने वाले मेगा ट्रेड फेयर का उद्‌घाटन शनिवार को सांसद ओम बिरला और विधायक संदीप शर्मा द्वारा किया जाएगा।

दैनिक भास्कर इसका मीडिया पार्टनर है। यहां गर्मियों में काम आने वाले आइटम के साथ इस मेगा ट्रेड फेयर में सैकड़ों दुकानें हर घर की जरूरत के मुताबिक उपलब्ध होगी। इसके अलावा सहारनपुर का फर्नीचर, ऑटो मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, रेडिमेड कपड़े, किचन में काम आने वाले सामान, पर्दे, बेट शीट, सोफा कम बेड व अन्य बहुत सी सस्ती व मजबूत घरेलू सामग्री इस ट्रेड फेयर में मिल सकेगी। मेगा ट्रेड के संचालक ने बताया कि इस मेले में स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए घरेलू व शुद्ध खाद्य सामग्री एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। इसमें इलेक्ट्रॉनिक तंदूर, फर्नीचर, हैंडीक्राफ्ट व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, फैशनेबल रेडिमेड परिधान, लेडीज, जेंट्स के लिए खादी के परिधान, प्लास्टिक अनब्रेकेबल प्रोडक्ट, होम डेकोरेशन, सौंदर्य प्रसाधन, महिलाओं की पसंदीदा बनारसी और कोलकाता साड़ी, सलवार सूट, लखनऊ के सूट, ताजा आचार, रोस्टेड नमकीन, सुपारी, शरबत ठंडाई सहित अनेक प्रकार के स्वादिष्ट उत्पाद भी मिल सकेंगे। परिवार के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए भी अनेक स्टालें और स्वादिष्ट व्यंजन भी उपलब्ध होंगे। स्टाल की बुकिंग के लिए फेयर के प्रभारी अमरनाथ शुक्ला से मो. नंबर 9929487371 एवं 9212256600 पर संपर्क कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...