पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विधिक शिविर में दी योजनाओं की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विनायक रिसर्च एंड वेलफेयर सोसायटी में विधिक शिविर लगाया गया। नालसा टीम की पैनल अधिवक्ता सुनीता वर्मा एडवोकेट ने बताया कि शिविर में बुजुर्गों को पेंशन योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही अनेक कानूनों की बारे में बताया गया। इधर, विधिक जागरूकता टीम की सदस्य महेंद्रा वर्मा एडवोकेट ने बताया कि विधिक शिविर बोरखेड़ा थेकड़ा रोड पर लगाया गया।

शिविर में बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी गई। इस दौरान एडवोकेट महेंद्र कुमार गुप्ता, पीएलवी सदस्य कुलदीप कुमार और संदीप मेघवाल ने भी कानून के बारे में बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य मोहम्मद शाकिर खान एडवोकेट ने बताया कि भारतीय स्वयं सहायता समूह आंगनबाड़ी खंड गांवड़ी में विधिक साक्षरता शिविर नशा मुक्ति और नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवा की जानकारी दी गई। शिविर में लोगों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया गया। शिविर में पीएलवी सदस्य उर्मिला शुक्ला, देवदत्त शर्मा और शकुंतला चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में हेमलता भारती ने सभी का आभार व्यक्त किया।

खबरें और भी हैं...