परशुराम जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा
कोटा| भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शोभायात्रा का आयोजन 17 अप्रैल को किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर शोभायात्रा संयोजक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में गोदावरी धाम पर बैठक हुई। भार्गव ने कहा कि शोभायात्रा भगवान परशुराम सर्किल से निकलकर भगवान परशुराम वाटिका में पहुंच कर सभा में परिवर्तित हो जाएगी। इस अवसर पर अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के परिवारजनों को भी शोभायात्रा का हिस्सा बनाते हुए अभिनंदन करने का बैठक में निर्णय लिया गया।