2 महीने में अतिक्रमण की 225 शिकायतें, लेकिन एक भी कार्रवाई नहीं की निगम ने
1 स्टेशन रोड पर एक धर्मशाला के ऊपर खतरनाक तरीके से निर्माण करवाया जा रहा है। छत के ऊपर पिलर लगाकर निर्माण किया जा रहा है, जबकि बिल्डिंग काफी पुरानी है। आसपास वालों के मकान व होटल में दरारें आ रही है। इसकी शिकायत भी कई बार करने के बावजूद आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लंबा-चाैड़ा लवाजमा, काम कुछ नहीं
पहले अतिक्रमण निरोधक टीम के पास पर्याप्त संसाधन नहीं थे। करीब एक वर्ष पूर्व इसमें 15 होमगार्ड तथा 25 लेबर, जेसीबी व डंपर तथा एक जीप देकर बेड़ा बढ़ा दिया गया। अब ये पूरी टीम खाली बैठी है।
15
होमगार्ड
25
लेबर
2 कैथूनीपोल क्षेत्र में एक महिला ने निगम की जमीन पर कब्जा कर लिया। निगम ने उसका अतिक्रमण तोड़ दिया। उसके बाद इन दिनों उसने फिर उसी जमीन पर फिर से निर्माण कर लिया। स्थानीय लोग नगर निगम में शिकायत लेकर घूम रहे हैं। कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है।
कार्यकारी समिति की बैठक में होगी चर्चा
मेरी ध्यान में भी ये मामला आया है कि इन दिनों अतिक्रमण हटाने का काम ठप है। इसलिए 17 अप्रैल को होने वाली कार्यकारी समिति की बैठक में ये बिंदु रखा गया है। कोई एक व्यक्ति नहीं होगा तो काम नहीं होगा ऐसा तो नहीं है। शीघ्र ही प्रभारी नियुक्त कर अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। - महेश विजय, महापौर
चुप्पी देख बढ़ गए अतिक्रमण
निगम को निष्क्रिय देख अतिक्रमण और अवैध निर्माण बेखौफ बढ़ने लगे। पीड़ित लोग पहले पार्षद और फिर नगर निगम और उसके बाद सुगम पोर्टल पर शिकायतें भेजते रहे। कार्रवाई का इंतजार करते रहे, लेकिन एक भी अतिक्रमण नहीं हटा। न ही किसी अवैध निर्माण को सीज किया गया। हालत ये है कि निगम क्षेत्र में अतिक्रमण की 225 से अधिक शिकायतें पड़ी हैं।