किशोरपुरा में रूबरू रविवार को
स्थान : चंबल रेस्ट हाउस
कोटा | वार्ड में व्याप्त समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए शुरू किया गया दैनिक भास्कर का रूबरू कार्यक्रम इस रविवार को किशोरपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 में होगा। इसमें महापौर महेश विजय व वार्ड पार्षद मोहम्मद यूसुफ कड़क जनता की समस्याओं पर जवाब देंगे। इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आने वाले किशोरपुरा, संजय बस्ती, छप्पन भोग, नगर निगम कॉलोनी, आशापुरा कॉलोनी, अधरशिला कच्ची बस्ती, वक्फ बोर्ड, साजीदेहड़ा का कुछ भाग, दशहरा मैदान व किशोरपुरा थाने के आसपास में रहने वाले लोग आ सकते हैं। इस रूबरू कार्यक्रम में वार्ड में रोड लाइट, सड़क, सफाई, आवारा पशु, नालों की सफाई, पार्क, सामुदायिक भवन, पेंशन, नाली-पटान, पेयजल, बिजली आदि से संबंधित समस्याएं उठा सकते हैं।