पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • स्टूडेंट्स को कॉपी देखने का दोबारा मिलेगा मौका

स्टूडेंट्स को कॉपी देखने का दोबारा मिलेगा मौका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी के एग्जामिनेशन डिपार्टमेंट ने एक बार फिर से स्टूडेंट्स को कॉपी व्यू करने का मौका दिया है। इस साल बीटेक के सातवें सेमेस्टर के इस साल करीब 150 स्टूडेंट्स को कॉपी दिखाई जा चुकी है। अब 29 शेष स्टूडेंट्स को भी मौका दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन स्टूडेंट्स के पास भी अवसर रहेगा, जिन्होंने फीस तो जमा करवा दी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी फीस यूनिवर्सिटी के पास नहीं पहुंच पाई। आरटीयू प्रदेश की एकमात्र यूनिवर्सिटी है, जो स्टूडेंट्स को कॉपी देखने के लिए भी प्रोत्साहित करती है। इसके लिए छात्रों से आवेदन तक मांगे जाते हैं। शेष यूनिवर्सिटी में रिवेल का प्रावधान किया गया है।

आरटीयू का निर्णय
4 तरह की आपत्तियों पर दोबारा चेकिंग

डिप्टी रजिस्ट्रार एग्जाम नीरज जैन ने बताया कि कॉपी व्यू के बाद छात्रों की चार प्रकार की शिकायत पर एक्शन लिया जाता है। इसमें टोटलिंग एरर, पोस्टिंग एरर, सवाल चेक नहीं किए जाने और सवाल का कोई ऑप्शन चेक नहीं किए जाने वाले एरर पर सुधारा जाता है। कॉपियां सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पास भेजी जाती हंै। गलती होती है तो एक्सपर्ट सुधारता है।

खबरें और भी हैं...