सोमवार से सुबह 7.30 से दोपहर 1 बजे तक खुलेगा न्यायालय
कोटा | गर्मी के मौसम को देखते हुए राजस्थान हाई कोर्ट के आदेशानुसार जिला एवं सेशन न्यायालय सहित अधीनस्थ न्यायालय में सोमवार से सुबह 7:30 से 1 बजे तक का समय होने जा रहा है। न्यायालय में सुबह का समय 1 जुलाई तक रहेगा। वर्तमान में न्यायालय का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चल रहा था। शनिवार को भीमराव अंबेडकर जयंती होने के कारण न्यायालय में अवकाश रहेगा। इसके साथ ही रविवार को भी अवकाश रहेगा।