आरटीयू : अवकाश के दिन भी होगा एग्जाम
कोटा | परशुराम जयंती के अवसर पर अवकाश होने के बावजूद आरटीयू का एग्जाम शेड्यूल चेंज नहीं होगा। परीक्षा नियंत्रक एके द्विवेदी ने बताया कि 18 अप्रैल को परशुराम जयंती का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन इस दिन बीटेक और बीएचएमसीटी की परीक्षाएं अपने निर्धारित समय के अनुसार होंगी। परीक्षाओं की तारीख में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। स्टूडेंट्स को इस दिन एग्जाम देने के लिए आना होगा।