जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा 21 अप्रैल को, शहर में 3 सेंटर
कोटा | जवाहर नवोदय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 21 अप्रैल को जिले के 11 सेंटर पर परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी। प्रिंसिपल पी सेल्वम ने बताया कि इसमें कुल 3521 स्टूडेंट्स नामांकित हैं। नवोदय स्कूल समिति की वेबसाइट अथवा nvshq.org से भी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बीईईओ कार्यालय से अथवा शहर के परीक्षार्थी संबंधित स्कूल या नवोदय स्कूल से भी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। शहर में महात्मा गांधी रामपुरा, बड़ी महारानी और छोटी महारानी स्कूल में सेंटर है।