26 अप्रैल से दो चरणों में होगी प्रवेशोत्सव की शुरुआत
कोटा | शिक्षा विभाग इस सेशन के लिए 26 अप्रैल से प्रवेशोत्सव की शुरुआत करेगा। 26 अप्रैल से 9 मई तक पहला और 19 से 30 जून तक प्रवेशोत्सव का दूसरा चरण रहेगा। बीकानेर आयुक्तालय ने 16 अप्रैल से 5वीं की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा 30 अप्रैल को एसडीएमसी और पीटीएम की संयुक्त मीटिंग कर संबंधित स्टूडेंट्स का स्कूल में प्रवेश को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।