वेतनमान के लिए रोडवेज कर्मियों का धरना जारी
कोटा|राजस्थान रोडवे के श्रमिक संगठनों के संयुक्त मोर्चा की ओर से पांचवें और अंतिम दिन धरना जारी रहा। 12 सूत्री मांग को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी की। संभागीय सचिव राजूलाल सिंधी ने बताया कि महंगाई, भत्ता, बोनस और सातवें वेतनमान लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर सभी लामबंद हो गए हैं।