खाई में गिरी कार, बाल-बाल बचे सवार
कोटा | शंभूपुरा हैंगिंग ब्रिज से पहले एक कार शुक्रवार देर रात करीब 11:30बजे पर खाई में पलट गई। कार सवार लोग आजमगढ़, उत्तर प्रदेश जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शी मनोज जैन आदिनाथ ने बताया कि वह देर रात परिवार सहित रात को उदयपुर से आ रहे थे, उन्हें रास्ते में देखा कि एक कार खाई में पलटी है और वहां लोग इकट्ठे थे। उन्होंने तुरंत मौके पर मौजूद लोगों के साथ कार सवार लोगों की मदद करते हुए उन्हें बाहर निकाला। आदिनाथ ने बताया कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। मौके पर मौजूद कुछ गुर्जर समाज के लोगों को कार में से लोगों को बाहर निकालने में मदद की।