स्टूडेंट्स ने लिया समाजसेवा का संकल्प
कोटा | ग्लोबल पब्लिक स्कूल में रोटरी पद्मिनी क्लब द्वारा क्लब की इंटर एक्टिव समिति के शपथ ग्रहण समारोह में बच्चों को विद्यार्जन के साथ सामाजिक व मानवसेवा के लिए प्रेरित किया। स्कूल निदेशक शिल्पा माहेश्वरी ने कहा कि नई पीढ़ी को शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले, इसके लिए ग्लोबल स्कूल पूरी तरह समर्पित है। क्लब अध्यक्षा पीयूषा त्यागी ने कहा कि सामाजिक व मानवता की सेवा के कार्यों से जुड़ने के लिए विद्यार्थी जीवन ही सबसे उपयुक्त है। कॉर्डिनेटर अदिति केतकर ने बताया कि समाज व मानवता की सेवा के लिए विद्यार्थी जीवन से ही जुड़ाव हो। इनोवेटिव समिति में नव्य सोनी अध्यक्ष, अक्सा आरिब सचिव व राहुल गुलवानी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है।