पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कठुआ में आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में कोटा के लोगों में आक्रोश है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला। पीसीसी के पूर्व सदस्य इंद्रमोहन सिंह हनी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर मार्च करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की।

वहीं, बालिका की आत्मा की शांति की भी प्रार्थना की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। जिन पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही घिनौना काम कर रहे हैं। मार्च के दौरान धर्मेंद्र राव धामी, सुरेश गुर्जर, मुक्ता चतुर्वेदी, विजय सिंह, असलम बेग, लक्की अरोड़ा सहित शामिल थे। उधर, कांग्रेस नेता नीरज शर्मा ने कहा कि आए दिन महिलाओं और बच्चियों के साथ होने वाली घटनाएं सुर्खियां बनी रहती हैं। आरोपी विधायक की अब तक गिरफ्तारी नहीं हाेना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कठुआ और उन्नाव की घटनाओं के विरोध में कैंडल जलाते पूर्व मंत्री शांति धारीवाल व कांग्रेसी। इधर, लोगों ने भी कैंडल मार्च निकालकर इंसाफ की गुहार लगाई।



कैथूनीपोल से आज निकाली जाएगी आक्रोश रैली
इसी मामले में हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार सुबह 11.30 बजे कैथूनीपोल चौराहे से आक्रोश रैली निकाल प्रदर्शन करेगा। मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र सांखला ने बताया कि यूपी पुलिस ने विधायक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। लेकिन, उत्तर प्रदेश की सरकार ने पुलिस के ऊपर दबाव बनाकर उनकी पार्टी के दुष्कर्म के आरोपित विधायक को गिरफ्तार नहीं करने का दबाव बनाया। साथ ही पीड़िता के पिता को जबरन थाने में बंद कर मारपीट की। इसके विरोध में शनिवार को निकाली जाने वाली रैली विभिन्न रास्तों से होती हुई रामपुरा कोतवाली के सामने पहुंचेगी। यहां यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का पुतला जलाया जाएगा।

दुष्कर्म की घटनाओं पर रोष
केंद्र सरकार के मुखिया दुष्कर्म मामले में चुप क्यों : धारीवाल

उन्नाव, कठुआ में हुई मासूमों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर दुष्कर्मियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एवं भाजपा सरकार के अपराधियों को संरक्षण नीतियों के विरोध में शुक्रवार रात 8.30 बजे पूर्व मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कैंडल मार्च निकाला। पूर्व मंत्री धारीवाल ने कहा कि दुष्कर्म मामले में केंद्र सरकार के मुखिया चुप्पी साधे बैठे हैं। भाजपा से देश की स्थिति संभल नहीं रही है। देश में अराजकता का वातावरण बना हुआ है जनता में भय व्याप्त है। कैंडल मार्च में प्रमुख रूप से पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, पूर्व न्यास अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, पूर्व पीसीसी सचिव डॉ जफर मोहम्मद, निगम प्रतिपक्ष नेता अनिल सुवालका, पार्षद दिलीप पाठक, पूनम गोयल, महासचिव डॉ विजय सोनी, ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश मलकानी, ललित चित्तौड़ा थे।

खबरें और भी हैं...