पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

1011 सफाई कर्मियों की आज होगी नियुक्ति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिछली सरकार में हुई सफाई कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक हटाने के साथ ही निगम ने भी नियुक्ति पत्र जारी करने की तैयारी कर ली है। शनिवार को साबरमती काॅलोनी में आयोजित समारोह में इसकी सूची जारी की जाएगी। साथ ही पूरी सूची नेट पर डाल दी जाएगी।

महापौर महेश विजय के अनुसार सरकार के आदेश के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने कोर्ट केस नहीं कर रखा है तथा जिनकी जांच नहीं चल रही है। उनकी नियुक्ति देने के लिए सूची तैयार की जा रही है। इस सूची को शनिवार को वाल्मीकि समाज के लिए साबरमति काॅलोनी में 96 लाख रुपए की लागत से अंबेडकर सामुदायिक भवन के शिलान्यास समारोह में जारी की जाएगी।

इस सूची को इंटरनेट पर भी डाला जाएगा। उसके बाद 2 माह का समय दिया जाएगा। जिसमें चयनित अभ्यर्थी पुलिस वेरिफिकेशन व अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ले।

श्रेय लेने की जनप्रतिनिधियों में मची होड़

सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों ने भी हस्तक्षेप किया। पिछले 5 साल से अटकी भर्ती पर रोक हटी तो श्रेय लेने की होड़ लग गई। सांसद ओम बिरला ने महापौर महेश विजय को नियुक्ति पत्र दिलवाने को कहा। विधायक संदीप शर्मा खुद नगर निगम पहुंचे। विधायक प्रहलाद गुंजल ने आयुक्त डॉ. विक्रम जिंदल को फोन पर नियुक्ति पत्र देने के लिए कहा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष के साथ कांग्रेसी पार्षदों ने इसी मांग को लेकर आयुक्त का घेराव किया। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद नगर निगम ने नियुक्त पत्र तैयार करने का काम शुरू कर दिया।

सांसद ओम बिरला- नियुक्ति की मांग को लेकर शुक्रवार सुबह वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधिमंडल सांसद से उनके घर पर मिला। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद महापौर से फोन पर वार्ता कर औपचारिकताएं पूर्ण हो गई है। आंबेडकर जयंती पर समाज को तोहफा देना चाहिए इसलिए इनके नियुक्ति पत्र जारी करें।

विधायक संदीप शर्मा- विधायक संदीप शर्मा भी निगम पहुंचे। उन्होंने महापौर से कहा कि जब कोर्ट व सरकार ने रास्ता साफ कर दिया है तो विलंब नहीं करना चाहिए। नियुक्त पत्र देने की कार्रवाई शुरू की जाए।

कांग्रेस पार्षद दल- नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका व वरिष्ठ कांग्रेसी पार्षद दिलीप पाठक के साथ कांग्रेसी पार्षद दल आयुक्त के पास पहुंचा। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा की गई सफाई कर्मचारियों को डीएलबी के आदेश के बाद क्यों रोका जा रहा है। एक तरफ तो सरकार नई सफाई कर्मियों को भर्ती करने का फरमान जारी कर रही है।

विधायक प्रहलाद गुंजल- विधायक गुंजल ने सुबह नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. विक्रम जिंदल से बात कर उनसे कहा कि जब सरकार ने अपनी मंशा भर्ती को लेकर स्पष्ट कर दी है तो जयपुर परामर्श लेने की आवश्यकता नहीं है।

बृजेश शर्मा नीटू- दोपहर में वाल्मिकी समाज के प्रतिनिधिमण्डल के साथ वरिष्ठ पार्षद बृजेश शर्मा नी टू ने आयुक्त से मुलाकात की। तत्काल नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग की। इस पर डॉ. जिंदल ने कहा कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने में निगम प्रशासन को थोड़ा समय लगेगा।

खबरें और भी हैं...