पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • दैनिक भास्कर और वाइब्रेंट एकेडमी का कल होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

दैनिक भास्कर और वाइब्रेंट एकेडमी का कल होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटा | दैनिक भास्कर और वाइब्रेंट एकेडमी का प्रतिभा सम्मान समारोह प्रोत्साहन 15 अप्रैल को एकेडमी के रोड नंबर 1 स्थित प्रशासनिक भवन में शाम 6 से 7 बजे तक आयोजित किया जाएगा। समारोह में 5 से कक्षा 9 में ए ग्रेड या 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स का सम्मान किया जाएगा। बच्चों को शहर के प्रख्यात शिक्षाविद मेडल और सर्टिफिकेट भेंटकर सम्मानित करेंगे। कक्षा 5 से 9 की कक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम हासिल करने वाले बच्चों को वाइब्रेंट एकेडमी और दैनिक भास्कर द्वारा न सिर्फ सम्मान किया जाएगा बल्कि उन्हें वाइब्रेंट एकेडमी के कोर्स में सीधे 50 प्रतिशत की स्कॉलरशिप भी मिलेगी। वाइब्रेंट एकेडमी के एज डिविजन के विभाग प्रमुख नीलेश गुप्ता ने बताया कि कक्षा 5 से 9वीं के दौरान स्टूडेंट्स के बेसिक जितने क्लियर होंगे, उनके इंजीनियरिंग और मेडिकल परीक्षा में सफलता की संभावनाएं उतनी ही अधिक बढ़ जाती हैं।

किंडल जीतने का भी मौका: सम्मान समारोह में आए स्टूडेंट्स के बीच एक लक्की ड्रा आयोजित किया जाएगा। इसके भाग्यशाली विजेता को किंडल भेंट किया जाएगा।

रविवार तक जमा करानी होगी मार्कशीट: प्रतिभा सम्मान समारोह का हिस्सा बनने के लिए कक्षा 5 से 9वीं तक के विद्यार्थी अपनी फाइनल एग्जाम्स की मार्कशीट 14 अप्रेल तक रोड नंबर 1 स्थित वाइब्रेंट एकेडमी के प्रशासनिक भवन में जमा करवा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...