रणथम्भौर एक्सप्रेस के कोच के पायदान पर यात्रा करते 4 पकड़े
कोटा | रेलवे सुरक्षा बल कोटा ने इंदौर से जोधपुर जाने वाली रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच के पायदान पर बैठकर यात्रा कर जान जोखिम में डालने पर चार व्यक्तियों को पकड़ा है। आरपीएफ ने बताया कि इंदौर-जोधपुर रणथंभौर एक्सप्रेस शुक्रवार को कोटा के प्लेटफार्म पर पहुंची थी। उस समय आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर थे। उन्हें कोच के पायदान पर कुछ युवक बैठे दिखे। उन्होंने कोच तक पहुंचकर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रेलवे परिक्षेत्र में गंदगी फैलाने पर 7 व्यक्तियों पर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई।