पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • 15 साल में सर्वाधिक 3.85 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा

15 साल में सर्वाधिक 3.85 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा

पश्चिम मध्य रेलवे नए जोन का गठन 1 अप्रैल 2003 को हुआ। कोटा, भोपाल व जबलपुर मंडलों को इस जोन में शामिल किया गया। इसके इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2017-18में यात्री आय में रिकॉर्ड कमाई कर इतिहास रचा है। कोटा मंडल ने यात्री आय के रूप में 380.97 करोड़ की रिकॉर्ड आय अर्जित की है। इस वर्ष सर्वाधिक 3.85 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में यात्रा की। जो लक्ष्य से 1.66 प्रतिशत तथा वर्ष 2016-17 से 2.16 प्रतिशत अधिक है।

कोटा रेल प्रशासन ने वर्ष 2017-18 में रेल यात्रियों के लिए मांग के अनुसार व ट्रैफिक का अनुमान लगाते हुए विशेष ट्रेन चलाई। मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई। एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने को देखते हुए एक्सट्रा कोच लगाए। इसके फलस्वरूप 3.85 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। साथ ही आय में लक्ष्य को पार किया। यात्री आय बढ़ाने के लिए कोटा से नागदा, कोटा से मथुरा, कोटा से चित्तौड़गढ़ व कोटा से रूठियाई के बीच टिकट चैकिंग अभियान चलाया। यात्रियों की आवश्यकता का पता लगाकर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया। डीआरएम यूसी जोशी, सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से यात्री सुविधाओं के बारे में सीधा संवाद किया। यात्रियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया गया।

यात्री आय में कोटा रेल मंडल ने बनाया रिकॉर्ड, सुविधाओं को लेकर यात्रियों से अधिकारियों ने किया सीधा संवाद
ये है स्थिति
वर्ष 2015-16 में यात्री आय 328.16 करोड़, यात्री संख्या 3.76 करोड़।

वर्ष 2016-17 में यात्री आय 351.82 करोड़, यात्री संख्या 3.77 करोड़ यात्री।

वर्ष 2017-18 में यात्री आय 380.97 करोड़, यात्री संख्या 3.85 करोड़ यात्री।

लक्ष्य वर्ष 2017-18 3.79 करोड़ यात्री , लक्ष्य से 1.66 प्रतिशत यात्री अधिक।

वर्ष 2016-17 में 2.16% यात्री अधिक।

ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | कोटा

पश्चिम मध्य रेलवे नए जोन का गठन 1 अप्रैल 2003 को हुआ। कोटा, भोपाल व जबलपुर मंडलों को इस जोन में शामिल किया गया। इसके इतिहास में पहली बार वित्तीय वर्ष 2017-18में यात्री आय में रिकॉर्ड कमाई कर इतिहास रचा है। कोटा मंडल ने यात्री आय के रूप में 380.97 करोड़ की रिकॉर्ड आय अर्जित की है। इस वर्ष सर्वाधिक 3.85 करोड़ यात्रियों ने ट्रेनों में यात्रा की। जो लक्ष्य से 1.66 प्रतिशत तथा वर्ष 2016-17 से 2.16 प्रतिशत अधिक है।

कोटा रेल प्रशासन ने वर्ष 2017-18 में रेल यात्रियों के लिए मांग के अनुसार व ट्रैफिक का अनुमान लगाते हुए विशेष ट्रेन चलाई। मेला स्पेशल ट्रेन चलाई गई। एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होने को देखते हुए एक्सट्रा कोच लगाए। इसके फलस्वरूप 3.85 करोड़ यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया। साथ ही आय में लक्ष्य को पार किया। यात्री आय बढ़ाने के लिए कोटा से नागदा, कोटा से मथुरा, कोटा से चित्तौड़गढ़ व कोटा से रूठियाई के बीच टिकट चैकिंग अभियान चलाया। यात्रियों की आवश्यकता का पता लगाकर उन्हें पूरा करने का प्रयास किया गया। डीआरएम यूसी जोशी, सीनियर डीसीएम विजय प्रकाश सहित अन्य अधिकारियों ने ट्रेनों में सवार होकर यात्रियों से यात्री सुविधाओं के बारे में सीधा संवाद किया। यात्रियों की समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया गया।

ये सुविधाएं दी इसलिए बढ़े यात्री
एटीवीएम मशीनें लगाई: रेलवे बुकिंग कार्यालय की विंडो पर यात्रियों की लंबी कतार से मुक्ति के लिए प्लेटफार्म पर ऑटोमेटिक टिकट वैडिंग मशीनें लगाई। ताकि मशीन से यात्री को तुरंत टिकट मिल जाता है।

रेलवे स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम लगाए: रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद यात्रियों को यह पता नहीं पाता था कि उनको जिस कोच में यात्रा करनी है। अब स्टेशनों पर कोच गाइडेंस सिस्टम भी लगा दिए गए हैं।

प्लेटफार्म शेड बढ़ाए: यात्रियों को रेलवे प्लेटफार्म पर सर्दी, गर्मी बरसात से बचाने के लिए शेड बढ़ाए गए हैं। साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की व्यवस्था की गई है। मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर वेटिंग हॉल बनाए गए हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे में कोटा मंडल ने वर्ष 2017-18 में यात्री आय में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की है। साथ ही यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पिछले वर्ष की तुलना में 1.66 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने यात्रा की है। यह सब यात्रियों से संवाद, बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ समय-समय पर निरीक्षण कर सुधार के निर्देश देने से ही संभव हो सका है। -विजय प्रकाश, सीनियर डीसीएम

खबरें और भी हैं...